भगवा बुद्ध समाधि क्योंलगाते थे ? 🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️

भगवा बुद्ध समाधि क्यों
लगाते थे ?  🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️
🙏 समाधि में बहुत गुण हैं। सभी भगवानों ने समाधि ही से बुद्धत्व की प्राप्ति की है। वे बुद्धत्व प्राप्ति करने के बाद भी उसके अच्छे गुणों को याद करते हुये उसका प्रयोग किया करते हैं। *
कोई आदमी राजा की सेवा करे। उससे प्रसन्न हो राजा उसे कोई बड़ा पुरस्कार दे दे। उस पुरस्कार को याद कर वह आदमी राजा की सेवा और भी अधिक करे। -या, कोई रोगी आदमी वैद्य के पास जाय और अपना अच्छा इलाज कराने के लिए उसे बहुत धन आदि देकर उसकी सेवा करे। इलाज होने के बाद स्वस्थ होकर भी वैद्य के किए गए उपकार को मान उसकी फिर भी सेवा करे।
🧘‍♂️ उसी तरह, सभी भगवानों ने समाधि लगाकर ही बुद्धत्व प्राप्ति की है, सो वे उसके गुणों को याद करके उसकी सेवा बुद्धत्व प्राप्ति के बाद भी करते हैं।
🧘‍♂️ समाधि के अट्ठाइस गुण हैं |
जिनको देखते हुए सभी भगवान् उसका सेवन करते हैं
वे ये हैं-- 🧘‍♂️
🙏 (१) अपनी रक्षा होती है,

(२) दीर्घ जीवन होता है,
(३) बल बढ़ता है,
(४) सभी अवगुणों का नाश हो जाता है,

(५) सभी अपयश दूर हो जाते हैं
(६) यश की वृद्धि होती है,

(७) असंतोष हट जाता है
(८) पूरा संतोष रहता है
(९) भय हट जाता है,

(१०) निर्भीकता आती है
(११) आलस्य चला जाता है
(१२) उत्साह बढ़ता है

(१३-१५) राग, द्वेष और मोह नष्ट हो जाते हैं (१६) झूठा अभिमान चला जाता है,

(१७) सभी संदेह दूर हो जाते हैं
(१८) चित्त की एकाग्रता होती है

(१९) मन बड़ा सुन्दर हो जाता है
(२०) मन सदा प्रसन्न रहता है
(२१) गम्भीरता होती है

(२२) बड़ा लाभ होता है
(२३) नम्रता आती है

(२४) प्रीति पैदा होती है
(२५) प्रमोद होता है

(२६) सभी संस्कारों की क्षणिकता का दर्शन        हो  जाता है,

(२७) पुनर्जन्म से छुटकारा हो जाता है, (२८) श्रमण भाव के यथार्थ फल प्राप्त हो जाते हैं।
🧘‍♂️ समाधि के इन्हीं अट्ठाइस गुणों को देखते हुए सभी भगवान् उसकी सेवा करते हैं।
🙏 अपनी इच्छाओं को नष्ट कर सभी भगवान् एकाग्रचित्त होने में जो प्रीति होती है उसी में लीन होने के लिए समाधि लगाते हैं।
🧘‍♂️ चार कारणों से भगवान् समाधि लगाया करते हैं।  वे ये हैं:- 🧘‍♂️
(१) निरापद विहार,
(२) सभी श्रेष्ठ गुणों का होना
(३) उच्च ध्येयों का एक मात्र मार्ग होना और 🧘‍♂️
(४) सभी बुद्धों के द्वारा इसकी भूरि भूरि प्रशंसा
किया जाना । इन्हीं कारणों से भगवान् इसका सेवन किया करते
हैं। 🧘‍♂️🙏 

#Buddha #Tathagat
#Rudra #Rudraindia
#Meditation_buddha
#Meditation_Rudra
#Ruddha 🧘‍♂️ #india
#Research 


Comments

Popular posts from this blog

रामधारी सिंह 'दिनकर'- जब नारी किसी नर से कहे, प्रिय! तुम्हें मैं प्यार करती हूँ

गौड़ क्षत्रिय राजवंश : संक्षिप्त परिचय

हिरण्यकश्यप के बारे में संपूर्ण जानकारी: पूर्व जन्म से लेकर अगले जन्म तक