Posts

भगवा बुद्ध समाधि क्योंलगाते थे ? 🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️

Image
भगवा बुद्ध समाधि क्यों लगाते थे ?  🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️ 🙏 समाधि में बहुत गुण हैं। सभी भगवानों ने समाधि ही से बुद्धत्व की प्राप्ति की है। वे बुद्धत्व प्राप्ति करने के बाद भी उसके अच्छे गुणों को याद करते हुये उसका प्रयोग किया करते हैं। * कोई आदमी राजा की सेवा करे। उससे प्रसन्न हो राजा उसे कोई बड़ा पुरस्कार दे दे। उस पुरस्कार को याद कर वह आदमी राजा की सेवा और भी अधिक करे। -या, कोई रोगी आदमी वैद्य के पास जाय और अपना अच्छा इलाज कराने के लिए उसे बहुत धन आदि देकर उसकी सेवा करे। इलाज होने के बाद स्वस्थ होकर भी वैद्य के किए गए उपकार को मान उसकी फिर भी सेवा करे। 🧘‍♂️ उसी तरह, सभी भगवानों ने समाधि लगाकर ही बुद्धत्व प्राप्ति की है, सो वे उसके गुणों को याद करके उसकी सेवा बुद्धत्व प्राप्ति के बाद भी करते हैं। 🧘‍♂️ समाधि के अट्ठाइस गुण हैं | जिनको देखते हुए सभी भगवान् उसका सेवन करते हैं वे ये हैं-- 🧘‍♂️ 🙏 (१) अपनी रक्षा होती है, (२) दीर्घ जीवन होता है, (३) बल बढ़ता है, (४) सभी अवगुणों का नाश हो जाता है, (५) सभी अपयश दूर हो जाते हैं (६) यश की वृद्धि होती है, (७) असंतोष ह...

धम्म धर्म

Image
समय किसी के लिए नही रुकता ये गतिमान है और समय समय पे बस इसको गतिमान किया जा सकता है ये परिवर्तनकारी है सत्य तो यही है की समय की कोई सीमा नहीं इसको गिना नही जा सकता और इसको वयक्त भी नही किया जा सकता केवल खुदको विलीन किया जा सकता है उस परम सत्य में अपने अन्दर धम्म (धर्म) को जगा के ❤️🧘‍♂️🧘‍♂️🧘‍♂️🌎🌻 #Buddha #Maitreya #तथागत

निषाद गोंड जातियाँ व उप जातियाँ

निषाद जातियाँ व उप जातियाँ आंध्र प्रदेश अंगिकुला क्षत्रिय, बेस्टा, बेस्टार, गंगापुत्र, गंगावार, गोंडला, जालारी, कोराचा, नाय्याला, पट्टापा, पाली, वाडवालिजा, वड्डी, जल्कशत्रिया, वैनीकुला क्षत्रिय (यनेकापु, वान रेड्डी, पल्ली कपौ, पल्ली रेड्डी) असम भोई, मल्लाह, झलो मालो, झलो, मालो, मलाकर, नममुद्र, कैबार्ता, पटना, कोटल बिहार बांध, धीमर धीमर धीवर धीवर, गोडिया, गोंड, गारी, गुरुिया, राज गोंड, केत कीट, खारवार खैरवार खेरवार, खागी, कैबार्ता, खहर, मंजी, मंजजी माधवार, निशाद, तिआर, टायर, तिआर, मल्लाह दिल्ली धीमर, धीमर, धीनवार, धीरवार, केवत, कीओट, निषाद, गोडिया, गोंड गारिया, गुरुिया, राज गोंड, कहर, झिमार, झिंवार, झिवार, झीर, झीर, मल्लाह, तुराह, तुराहा, तुरेहा, तुराहा गोवा नायक गुजरात भोई, धीरू भोईधर भोई खादीभाई, खसे भोई, जिंदा भोई पारदेशी भोई, राज भोई, धीवर, धीमर धिमर, धीवर, ढेवरा, गोंड, राज गोंड, कोली, महादेव कोली, मल्हार कोली, डोंगर कोली, कोल्चा, कोल्गा, तोकर कोली, किरत , केयर, केवत, केवत, कहर, धुरीया कहर गोंडिया खहर, खैरवार, मल्लाह, मल्हार, मखेन्द्र, मच्छवा, निशाद, टिंडेल, पालवार हरियाणा ढीमार, झी...

खत्तिय उपाधि का मतलब खेतों का मालिक है.....आगे लिखा है कि दूसरों के खेतों के रक्षक भी....महापरिनिब्बान सुत्त में लिखा है कि मोरियों ने कहा कि गोतम बुध खत्तिय थे और हम भी खत्तिय हैं..मतलब मोरिय खत्तिय थे मतलब कोलिय भी खत्तिय थे

Image
इतिहासकार रामशरण शर्मा ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक " प्राचीन भारत में राजनीतिक विचार एवं संस्थाएँ " ( पृ. 81 ) में लिखा है कि खत्तिय उपाधि का मतलब खेतों का मालिक है.....आगे लिखा है कि दूसरों के खेतों के रक्षक भी.... महापरिनिब्बान सुत्त में लिखा है कि मोरियों ने कहा कि गोतम बुध खत्तिय थे और हम भी खत्तिय हैं......मतलब मोरिय खत्तिय थे.... सुद्धोदन खत्तिय ने कोलिय राजा को संवाद भेजा कि हम भी खत्तिय हैं और आप भी खत्तिय हैं ( रांगेय राघव, यशोधरा जीत गई, पृ. 18) ....मतलब कोलिय भी खत्तिय थे.... तो क्या शाक्य गण, कोलिय गण, मोरिय गण--- सभी राजपूत थे?.....नहीं। मेगस्थनीज राजपूत जाति को नहीं जानता था, फाहियान और ह्वेनसांग भी राजपूत जाति से वाकिफ नहीं थे..... ग्यारहवीं सदी में भारत आए अलबेरुनी को भी नहीं पता था कि राजपूत जैसी कोई जाति है.... बारहवीं सदी के कल्हण को भी राजपूत जाति का पता नहीं था.... पंद्रहवीं सदी के महाराणा कुंभा के काल तक राजपूत जाति का कहीं उल्लेख नहीं है.... इसीलिए मैंने कहा कि खत्तिय को ही क्षत्रिय बताया गया है..... शाक्य गण के बुद्ध को तो इसी खत्तिय के आधार पर...

हड़प्पा सभ्यता

Image
हड़प्पा सभ्यता के धार्मिक जीवन के बारे में अधिकांश जानकारी पुरातात्विक स्रोतों से प्राप्त होती है। जिनमें मिट्टी की मूर्तियां, पत्थर की छोटी मूर्तियां, मुहरें तथा मृद्भांड प्रमुख हैं। हड़प्पावासी एक ईश्वरीय सत्ता में विश्वास रखते थे जिसके दो रूप थे। परम् पुरुष और परम् स्त्री। a-मातृदेवी की पूजा---- सिन्धु सभ्यता में मातृशक्ति की पूजा सर्वप्रधान थी। यहाँ से सबसे अधिक नारी की मृण्मूर्तियां प्राप्त हुई हैं। हड़प्पा से प्राप्त एक मुहर में स्त्री के गर्भ से एक पौधा निकलता हुआ दिखाया गया है। यह सम्भवतः पृथ्वी देवी की प्रतिमा है। इससे मालूम होता है कि हड़प्पाई लोग धरती को उर्वरता की देवी मानकर उसकी पूजा करते थे। b-पशुपति की पूजा--- हड़प्पा सभ्यता में पशुपति की पूजा प्रचलित थी। मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मुहर में तीन मुख्य वाला एक पुरुष ध्यान की मुद्रा में बैठा है। उसके सिर पर तीन सींग है। उसके दाहिने तरफ एक हाथी तथा एक बाघ और बायीं तरफ एक गैंडा और एक भैंसा खड़े हुए दिखाये गये हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि आज के भगवान शिव की पूजा उस समय पशुपति के रूप में होती थी। c-पशु पूजा---- पशु...

India that is a भारत

Image
#धम्म_लिपि_को_ब्राह्मी_लिपि_कहनेवाले_लोगोंका_एवं_ब्राह्मणी_षडयंत्र_का_पर्दाफाश..! “जब डा बाबा साहब अम्बेडकर ने “भारतीय संविधान लिखा तब डा बाबा साहब अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का पहला Article लिख दिया , और उसमें कहां कि , India that is a Bharat अर्थात् इंडिया ही भारत हैं , भारत ही इंडिया हैं| डा बाबा साहब अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का पहला आर्टिकल यह बताने के लिए लिखा दिया कि , यह देश भारत देश हैं| बाबा साहब ने ऐसा क्यों लिख दिया ? क्योंकि डा बाबा साहब अम्बेडकर यह बात अच्छी तरह से जानतें थे कि , यह ब्राह्मण लोग उनके जाने के बाद भारत तथा India का ग़लत Translation करेंगे| इसलिए बाबा साहब को कहना पड़ा था कि , यह देश भारत देश हैं| बाबा साहब ने इस देश को भारत कहने के बावजूद भी कुछ ब्राह्मणवादी लोग जानबूझकर इस देश को “हिंदूस्थान” कहते हैं| जबकि सच्चाई यह हैं कि , आज की समय में भारत देश म अलग-अलग जाति संप्रदाय एवं धर्म के लोग रहते हैं| डा बाबा साहब अम्बेडकर के समय में मुंबई को कुछ लोग गुजरात में शामिल करना चाहतें थे| तब डा बाबा साहब अम्बेडकर ने प्रबुद्ध भारत इस साप्ताहिक में ५ मई १...

गोंडवाना साम्राज्य भारत

Image
अखंड गोंडवाना साम्राज्य 🌎✍️ #जयजोहर #जल_जंगल_जमीन #आदिवासी_देशी_लेकीन_देश_के_मूल_निवाशी🏹 #आदिवासी 👑मध्य भारत में ऐतिहासिक क्षेत्र गोंडवाना , जिसमें मध्य प्रदेश , तेलंगाना , आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों के हिस्से शामिल हैं। यह द्वारा बसा हुआ है गोंड , द्रविड़ -भाषी लोगों का एक समूह है | 14वीं से 18वीं शताब्दी तक इस क्षेत्र पर शक्तिशाली गोंड राजवंशों का कब्जा था , जो मुगल काल के दौरान स्वतंत्र रहे | जब 18वीं शताब्दी में मराठों द्वारा गोंडों पर विजय प्राप्त की गई थी , तब गोंडवाना के बड़े हिस्से को नागपुर के भोंसले राजाओं या हैदराबाद के निजामों के प्रभुत्व में शामिल कर लिया गया था । कई गोंडों ने अपेक्षाकृत दुर्गम ऊंचे इलाकों में शरण ली और आदिवासी हमलावर बन गए। 1818 और 1853 के बीच इस क्षेत्र का बड़ा हिस्सा अंग्रेजों के पास चला गया, हालांकि कुछ छोटे राज्यों में गोंड राजाओं ने 1947 में भारतीय स्वतंत्रता तक शासन करना जारी रखा। #जोहार 

हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा हैं ...🌎 जल जंगल जमीन 👑

Image

क्यों आवश्यक आष्टांगिक मार्ग?

Image
क्यों आवश्यक आष्टांगिक मार्ग? बौद्ध इसे 'काल चक्र' कहते हैं अर्थात समय का चक्र. समय और कर्म का अटूट संबंध है. कर्म का चक्र समय के साथ सदा घूमता रहता है. आज आपका जो व्यवहार है वह बीते कल से निकला हुआ है. कुछ लोग हैं जिनके साथ हर वक्त बुरा होता रहता है तो इसके पीछे कार्य-कारण की अनंत श्रृंखला है. दुःख या रोग और सुख या सेहत सभी हमारे पिछले विचार और कर्म का परिणाम हैं. तथागत बुद्ध का अष्‍टांगिक मार्ग जीवन को नई दिशा देता है. दुनिया का सबसे सरलतम दर्शन बौद्ध धम्म है, जिसे बौद्ध धर्म अपनाए बिना भी अनुसरण किया जा सकता है. बौद्ध धम्म के अनुसार,चौथे आर्य सत्य का आर्य अष्टांग मार्ग है - दुःख निरोध पाने का रास्ता है. गौतम बुद्ध कहते थे कि चार आर्य सत्य की सत्यता का निश्चय करने के लिए इस मार्ग का अनुसरण करना चाहिए. 1. सम्यक दृष्टि : इसे सही दृष्टि कह सकते हैं. इसे यथार्थ को समझने की दृष्टि भी कह सकते हैं. सम्यक दृष्टि का अर्थ है कि हम जीवन के दुःख और सुख का सही अवलोकन करें. सत्य को समझे. 2. सम्यक संकल्प : जीवन में संकल्पों का बहुत महत्व है. यदि दुःख से छुटकारा पाना हो तो दृढ़ न...

बुद्धिज्म में अवतारवाद नही माना जाता है। गौतम बुद्ध से पहले भी 27 बौद्ध हुए थे उनके नाम कुछ इस प्रकार है

Image
बुद्धिज्म में अवतारवाद नही माना जाता है। गौतम बुद्ध से पहले भी 27 बौद्ध हुए थे उनके नाम कुछ इस प्रकार है 28 बुद्धों के नाम  1 ) Tanhankara Buddha ( तण्हन्कर बुद्ध )  2 ) Medhankara Buddha ( मेधन्कर बुद्ध ) 3 ) Sarankara Buddha ( सरणंकर बुद्ध )  4 ) Dipankara Buddha ( दीपंकर बुद्ध )  5 ) Kondanna Buddha ( कोण्डिन्य बुद्ध )  6 ) Mangala Buddha ( मङ्गल बुद्ध )  7 ) Sumana Buddha ( सुमन बुद्ध )  8 ) Revata Buddha ( रेवत बुद्ध )  9 ) Sobhita Buddha ( सोभित बुद्ध )  10 ) Anomadassi Buddha ( अनोमदस्सी बुद्ध )  11 ) Paduma Buddha ( पदुम बुद्ध )  12 ) Narada Buddha ( नारद बुद्ध )  13 ) Padumuttara Buddha ( पदमुत्तर बुद्ध )  14 ) Sumedha Buddha ( सुमेध बुद्ध )  15 ) Sujata Buddha ( सुजात बुद्ध )  16 ) Piyadassi Buddha ( पियदस्सी बुद्ध )  17 ) Atthadassi Buddha ( अत्थदस्सी बुद्ध ) )  18 ) Dhammadassi Buddha ( धम्मदस्सी बुद्ध )  19 ) Siddhattha Buddha ( सिद्धत्थ बुद्ध )  20 ) Tissa Buddha ( ति...

नागपंचमी : बौद्ध उत्सव-नागपंचमी का सच

Image
नाग पंच शील का मतलब है , नाग,पंच , शील और उसका उत्सव । नाग पंचमी बौद्धो का उत्सव है जिसे बड़ी चालाकी से कटोरी चोरों ने ओबीसी एससी एसटी को मूर्ख बनाकर और बेईमानी से चुरा लिया है, नाग पंचमी तब से मनाया जाती है जब से भारत के कोने कोने में नाग वंश के राजाओं ने बौद्ध सभ्यता के प्रति अपना पूरा योगदान दिया इन महान राजाओं के याद में यह दिन मनाया जाता है। नाग एक जाती थी इसी जाति के नाग लोग भारत के मूल निवासी हैं इन्हें असुर कहा गया। नागवंशी राजा व योद्धाओ मे अनंत, बासुकी, शेष, पदम्, कवल, ककोटिक,अस्तर, शंखपाल,कालिया और पिंगल नागवीर प्रसिद्ध है। भारत में इनका ही वर्चस्व था और यह नाग भगवान बुद्ध के अनुयाई व बौद्ध धर्म के प्रचारक थे। उनका साम्राज्य भारत, यूनान ,मिश्र, चीन, जापान आदि देशों में भी रहा है। नाग वंश के बौद्ध लोग सावन की पंचमी के दिन वार्षिक पंचायत करते थे । यह पंचायत मुखिया का चुनाव के लिए होती थी। इस दिन लोग नहा धोकर अपने आराध्य देव तथागत बुद्ध की वंदना करके सुबह ही गांव के संस्थागार में एकत्र होते थे ।इनका आपसी रहन-सहन समता,एकता,न्याय और भाईचारे पर आधारित था। मुखिया तथा सं...

जिनके बाप दादाओं को 1950 के पहले खटिया (कुर्सी) पे बैठने नहीं दिया जाता था वो आज पूछते है डॉ॰ बाबासाहब आंबेडकर ने किया क्या है

Image
जिनके बाप दादाओं को 1950 के पहले खटिया (कुर्सी) पे बैठने नहीं दिया जाता था वो आज पूछते है डॉ॰ बाबासाहब आंबेडकर ने किया क्या है 

अप्प दीपो भवः 🌎

Image
अप्प दीपो भवः बौद्ध दर्शन का एक सूत्र वाक्य है- ‘अप्प दीपो भव’ अर्थात अपना प्रकाश स्वयं बनो। तथागत सिद्धार्थ गौतम बुद्ध के कहने का मतलब यह है कि किसी दूसरे से उम्मीद लगाने की बजाये अपना प्रकाश (प्रेरणा) खुद बनो। खुद तो प्रकाशित हों ही, लेकिन दूसरों के लिए भी एक प्रकाश स्तंभ की तरह जगमगाते रहो। भगवान गौतम बुद्ध ने अपने प्रिय शिष्य आनन्द से उसके यह पूछने पर कि जब सत्य का मार्ग दिखाने के लिए आप या कोई आप जैसा पृथ्वी पर नहीं होगा तब हम कैसे अपने जीवन को दिशा दे सकेंगे? तो भगवान बुद्ध ने ये जवाब दिया था – “अप्प दीपो भव” अर्थात अपना दीपक स्वयं बनो ।कोई भी किसी के पथ के लिए सदैव मार्ग प्रशस्त नहीं कर सकता केवल आत्मज्ञान के प्रकाश से ही हम सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं। भगवान बुद्ध ने कहा, तुम मुझे अपनी बैसाखी मत बनाना। तुम अगर लंगड़े हो, और मेरी बैसाखी के सहारे चल लिए-कितनी दूर चलोगे?मंजिल तक न पहुंच पाओगे। आज मैं साथ हूं, कल मैं साथ न रहूंगा, फिर तुम्हें अपने ही पैरों पर चलना है। मेरी साथ की रोशनी से मत चलना क्योंकि थोड़ी देर को संग-साथ हो गया है अंधेरे जंगल में। तुम मेरी रोश...

बुद्ध सनातन

सनातन संस्कृति सृष्टि के आरंभ से सृष्टि के अंत तक  * एस धम्मो सनंतनो अर्थात यही है सनातन धर्म। बु‍द्ध का मार्ग ही सच्चे अर्थों में धर्म का मार्ग है। दोनों तरह की अतियों से अलग एकदम स्पष्ट और साफ। जिन्होंने इसे नहीं जाना उन्होंने कुछ नहीं जाना। बुद्ध को महात्मा या स्वामी कहने वाले उन्हें कतई नहीं जानते। बुद्ध सिर्फ बुद्ध जैसे हैं।बुद्ध इस भारत की आत्मा हैं। बुद्ध को जानने से भारत भी जाना हुआ माना जाएगा। बुद्ध को जानना अर्थात धर्म को जानना है । दुनिया का ऐसा कोई हिस्सा नहीं बचा था जहाँ बौद्ध भिक्षुओं के कदम न पड़े हों। दुनिया भर के हर इलाके से खुदाई में भगवान बुद्ध की प्रतिमा निकलती है। दुनिया की सर्वाधिक प्रतिमाओं का रिकॉर्ड भी बुद्ध के नाम दर्ज है। उन मुल्कों के मस्तिष्क में शांति, बुद्धि और जागरूकता नहीं है जिन्होंने बुद्ध को अपने मुल्क से खदेड़ दिया है, भविष्य में भी कभी नहीं रहेगी। शांति, बुद्धि और जागरूकता के बगैर विश्व का कोई भविष्य नहीं है, इसीलिए विद्वानों द्वारा कहा जाता रहा है कि बुद्ध ही है दुनिया का भविष्य। वही है अंतिम दार्शनिक सत्य।

मछुआ ,मांझी निषाद , गौड़ सखवार गोंड कश्यप वर्मन भोई राज समाज का इतिहास

Image
मछुआ ,मांझी निषाद , समाज का इतिहास जिसका कोई इतिहास नहीं उसका भी कोई भविष्य नहीं होता हैं प्रत्येक व्यक्ति  , समाज  ,  जाति ,  राष्ट्र का अपना इतिहास होता हें बिना इतिहास के कोई भी समाज आगे नहीं बढ सकता . इतिहास ही हमे बतायेगा कि हम आज भी क्यों पिछड़े हैं जिसका कोई इतिहास नहीं उसका भी कोई भविष्य नहीं होता हैं .  हमारा समाज ,  कश्यप ,  बिन्द  , मल्लाह ,  केवट  , मछुआ  , मांझी निषाद  , नाविक ,  रैकवार  , गोड़  v  मेहरा इत्यादि सेकड़ो उपजातियो में बटा है  .  ऐसा क्या कारण है कि सैकड़ो उपजातियों में बटा समाज सैकड़ों संगठन और अनेक पार्टियों में भी बटा हुआ है . इसका मुख्य कारण क्या है  ?  कश्यप ,  बिन्द  , मल्लाह ,  केवट  , मछुआ  , मांझी निषाद  , नाविक ,  रैकवार  , गोड़  v  मेहरा समाज के लोगों से बात करने पर मेरी समझ में यही आया है कि हमारा   समाज  ,   कश्यप ,  बिन्द  , मल्लाह ,  केवट  , मछुआ  , मांझी ...

हिरण्यकश्यप के बारे में संपूर्ण जानकारी: पूर्व जन्म से लेकर अगले जन्म तक

Image
हिरण्यकश्यप के बारे में संपूर्ण जानकारी: पूर्व जन्म से लेकर अगले जन्म तक हिरण्यकश्यप सतयुग में जन्मा एक दैत्य राजा (Hiranyakashyap In Hindi) था जो अति-पराक्रमी तथा शक्तिशाली था। उसका जन्म महर्षि कश्यप के कुल में हुआ (Hiranyakashyap Kon Tha) था। साथ ही उसको भगवान ब्रह्मा से विचित्र वरदान मिला था। भगवान ब्रह्मा से मिले इसी वरदान के कारण स्वयं नारायण को मृत्यु लोक में अपना अवतार लेकर उसका वध करना पड़ा था। हिरण्यकश्यप के कुल में ही उसका पुत्र प्रह्लाद विष्णु भक्त (Hiranyakashyap Full Story In Hindi) था जो उसकी मृत्यु के पश्चात उसका उत्तराधिकारी बना था। आज हम हिरण्यकश्यप की कथा के बारे में जानेंगे। हिरण्यकश्यप का जीवन परिचय (Hiranyakashyap Story In Hindi) हिरण्यकश्यप का पूर्व जन्म (Hiranyakashyap Ki Kahani) अपने पूर्व जन्म में हिरण्यकश्यप तथा उसका छोटा भाई हिरण्याक्ष भगवान विष्णु के वैकुंठ धाम के प्रहरी थे जिनका नाम जय-विजय था। एक दिन उन्होंने भगवान ब्रह्मा के चार मानस पुत्रों का अपमान किया था तथा वैकुंठ में जाने से रोका था। तब उन्हें श्राप मिला था कि वे तीन जन्म तक असुर कुल में ...

वराह जयंती, दैत्य हिरण्याक्ष का वध करने इस रूप में अवतरित हुए थे विष्णु जी

Image
श्रीमदभगवद्गीता में एक श्लोक का वर्णन किया गया है, यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।। इसका अर्थ है जब जब धर्म की हानि होती है और अधर्म की विजय होने लगती है तब-तब मैं स्वयं जन्म लेता हूं। भगवान विष्णु के दस अवतारों की कथाएं तो हम सभी ने सुनी हैं। उन्हीं में से तीसरे अवतार हैं वराह। मान्यता है कि वराह भाद्रपद यानि भादों मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को अवरतरित हुए थे, जो कि आज है, ऐसे में आज के दिन इनकी जयंती मनाई जाती है। आइए पढ़ते हैं वराह अवतार की कथा। क्यों अवरतिरत हुए थे वराह: विष्णु जी ने वराह के रूप में तीसरा अवतार लिया था। पौराणिक कथा के अनुसार, कश्यप पत्नी एवं दैत्य माता दिति के गर्भ से हिरण्याक्ष एवं हिरण्यकशिपु का जन्म हुआ था। इनका जन्म सौ वर्षों के गर्भ के बाद हुआ था ऐसे में जन्म लेते ही इनका रूप बड़ गया था। ये विशालकाय हो गए थे। जैसे ही इनका जन्म हुआ सभी लोगों में अंधेरा छाने लग गया था। इसी दौरान हिरण्यकशिपु में अमर एवं अजेय होने की इच्छा जागृत हुई। उसने ब्रह्मा जी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की।ब्रह्मा जी ने प्रस...

तुम हँसों तो खुशी मुझे होती है,तुम रूठो तो आँखें मेरी रोती हैं,तुम दूर जाओ तो बेचैनी मुझे होती है,महसूस करके देखो मोहब्बत ऐसी ही होती है !!💕जब ठिकाना ही तुम हो ... तो खुशियां दुनिया में और कहा ढूंढे...❣अधुरा है 💔ईश्क मेरा तेरे नाम के बिना,जैसे अधुरी है पार्वती 🔱शिव नाम के बिना ... !!तपस्या पार्वती सी और इंतजार शिव सा दूरी जन्मों की ओर साथ सदियों का------अकेले हम ही शामील नही इस जुर्म में, नज़र जब मिली थी मुस्कुराये आप भी थे।।🤗❤️🤴------मोह होता तो बांधते तुम्हें ,💕 प्रेम है सो बंध गए तुमसे

Image

आदिवासी

आदिवासी विवरण मूलनिवासी किसी भी देश, क्षेत्र में रह रहे वो लोग जो बहुत पहले से या उनके पूर्वज वहां पर रहकर अपना जीवन यापन करते आये हो वहां के मूलनिवासी कहलाते है। ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी के जिस हिस्से पर जो पहले से रहता आया है वो उस जगह का मूलनिवासी कहलाता है।

राजा बलि राज 🤴 आदि क्षत्रिय कश्यप कुल

Image
" महाराजा बालि निषाद " ऐसे हुई बलि की उत्पत्ति :कश्यप ऋषि की पत्नी दिति के दो प्रमुख पुत्र हिरण्यकश्यप और हिरण्याक्ष थे। हिरण्यकश्यप के 4 पुत्र थे- अनुहल्लाद, हल्लाद, भक्त प्रह्लाद और संहल्लाद। प्रह्लाद के कुल में विरोचन के पुत्र राजा बलि का जन्म हुआ। भारत के मूलनिवासी असुरों एवं आर्यों के बीच का झगड़ा सिर्फ अतीत की बात नहीं है। यह वर्तमान का भी अहम हिस्सा है। असुरों (या मूलनिवासियो) और आर्यों द्वारा शत्रुता की यादों को मौखिक एवं लिखित दोनों रूपों में जिन्दा रखा गया है। यह नस्ल संबंधी कलह थी जो आज जाति व्यवस्था के रूप में मौजूद है। सामान्य तौर पर नस्लों का संघर्ष साथ-साथ चलता है और समतावादी या एक प्रकार के समरूप समाज का निर्माण करता है। किन्तु ऐसा भारत में नहीं हुआ।   बलीराजा की बहुजनी छवि असुरों की परम्परा सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी है। ऋग्वेद का वामन-बली प्रकरण संकेत करता है कि असुर पूर्व-वैदिक लोग थे। ऐसा प्रतीत होता है कि बली इतने पराक्रमी राजा थे कि आर्य उसकी महानता को भुला नहीं पाए और अपने सभी धर्मग्रन्थों जैसे वेदों, रामायाण, महाभारत, पुराणों यहां तक कि आधुनिक ब्राह्मणवा...